मुजेहना। मेहनौन क्षेत्र के बनगाई-परसौरा संपर्क मार्ग के निर्माण की शुरुआत मंगलवार को हो गई। करीब 4.45 करोड़ की लागत से बनने वाली 5100 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने फीता काटकर किया।
विधायक ने कहा कि काफी समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलामंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, मंडल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, श्यामू, बीडीसी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।