फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू पुल से अयोध्या जाने पर रोक

Tue, 04 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा ​शिवदयालगंज में बैरिकेडिंग लगाकर जांच-पड़ताल करती पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को रामनगरी में मेले के मद्देनजर कटरा शिवदयालगंज से सरयू पुल के रास्ते अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई है। इस रूट के वाहनों को लोलपुर हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया है। कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर पुलिस बल को लगाया गया है। साथ ही सरयू पुल के पास ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर जिले के उन स्थानों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जहां मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एएसपी पूर्वी व पश्चिमी को भ्रमण करके मेले की व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ व संबंधित एसओ को मेले के आयोजन तक निरंतर भ्रमणशील रहने को कहा गया है। सुरक्षा प्रबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।

बसों के बढ़ाए फेरे, रिजर्व में भी 10 बसें

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मेले को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। अयोध्या मेले के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए पूछताछ केंद्र भी 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन

गोंडा-अयोध्या रूट पर प्रतिदिन 35 बसों का संचालन होता है। इससे करीब चार हजार यात्री अयोध्या आते-जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में लगने वाले मेले में गोंडा से हजारों श्रद्धालु जाते हैं। इसके चलते निगम प्रशासन ने इस रूट की बसों के फेरे बढ़ाए हैं। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि 10 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा गया है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रिजर्व की बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें