फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर, लखनऊ, भोपाल व जांलधर की टीमें जीतीं

Fri, 15 Jan 2016 11:28 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने मैच जीतकर एमपी एकाडमी भोपाल, साई लखनऊ, सीडीए बलरामपुर एवं सिग्नल कोर जालंधर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले र्क्वाटर फाइनल में एमपी एकाडमी भोपाल की टीम ने ईएमई जालंधर को 3-2 से हराया। भोपाल के गोलकीपर अब्दुल समद को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे र्क्वाटर फाइनल में साईं लखनऊ की टीम ने एसबीआई भोपाल को 7-1 से  पराजित किया। तीसरे र्क्वाटर फाइनल में सीडीए बलरामपुर ने साई बरेली पर 3-0 से जीत दर्ज की। बलरामपुर के नवीन कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

चौथे र्क्वाटर फाइनल में सिग्नल कोर जालंधर ने एनईआर गोरखपुर को 3-1 से पराजित किया। आयोजन समिति के सचिव डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 16 जनवरी को एमपी एकाडमी भोपाल, साईं लखनऊ, सीडीए बलरामपुर एवं सिग्नल कोर जालंधर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें