गोंडा। गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी को जमानत प्रार्थना पत्र मंगलवार को न्यायालय ने खारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक (गैंगस्टर एक्ट) उदय प्रताप वर्मा व दानबहादुर सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के आरोपी क्षेत्र के ग्राम बुधईपुरवा निवासी इसराईल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान मुकदमे के साक्ष्य, तथ्य, परिस्थितियों व अपराध की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने इसराईल का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।