गोंडा। वजीरगंज क्षेत्र के भगोहर जमादारपुरवा के रहने वाले इरशाद अली ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी बहन शमा बानो की शादी 15 अप्रैल 2018 को मोहम्मद उमर से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर शमा को अक्सर पीटते थे।
बुलेट की मांग को लेकर ही दो जुलाई 23 को ससुराल वालों ने लाठी-डंडे से शमा को जमकर पीटा। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। इसके बाद उसी रात शमा को मायके के पास छोड़ गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इरशाद अली की तहरीर पर पति मोहम्मद उमर, ससुर सलाम, सास जुन्ना, जेठ मोहम्मद अहमद, देवर मोहम्मद फिरोज, ननद राजिया व नाजिया निवासी कटरा शंकरनगर, नगर कोतवाली बलरामपुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।