गोंडा। स्मैक की बरामदगी के मामले में न्यायालय ने आरोपी तस्कर का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 19 नवंबर 2024 को नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर निवासी विष्णु सिंह को 18 ग्राम से स्मैक के साथ महंगूपुर मोड़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पहले भी स्मैक के साथ पकड़े जाने और स्मैक बेचने का जुर्म स्वीकार किया। बुधवार को मामले में सुनवाई के दौरान मुकदमे के तथ्य और अपराध की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सूर्यप्रकाश सिंह ने आरोपी विष्णु सिंह का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया।