नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के कनकपुर निवासी दुखना ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम गांव के ही राजेंद्र, उसकी पत्नी राजपति, पुत्री सुनीता और तिलकराम ने उनके छप्पर में आग लगा दी। इससे छप्पर जल गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दुखना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)