फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बदजुबान दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर, तीन यू-ट्यूबर गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छपिया थाने में पुलिस की गिरफ्त में युवक। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाने के भोपतपुर बाजार में एक ट्वीट से पुलिस भड़क उठी। भोपतपुर चौकी प्रभारी राजेश दूबे ने पुलिसकर्मियों के साथ यू-ट्यूबर के कार्यालय में पहुंचकर भड़ास निकाली। तीन यू-ट्यूबर द्वारा पुलिस टीम पर हमले की शिकायत पर एएसपी शिवराज ने जांच की। इसके बाद चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों यू-ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, चौकी प्रभारी राजेश दूबे की बदजुबानी का ऑडियो सुनने के बाद एसपी आकाश तोमर ने तत्काल उन्हें व सिपाही अभिषेक यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

भोपतपुर चौकी के प्रभारी राजेश दूबे और कुछ सिपाही रविवार रात चौकी में खाना खा रहे थे। चौकी के पास में ही यू-ट्यूबर दुर्गाप्रसाद पटेल का ऑफिस है। यू-ट्यूबर ने ट्वीटर पर चौकी में शराब की दावत होने का ट्वीट कर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। इसी से विवाद शुरू हुआ। यू-ट्यूबर के ऑफिस पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बहस की। जिसका ऑडियो भी वायरल हो गया।
ऑडियो में चौकी प्रभारी राजेश दूबे कह रहे हैं कि मैं दूसरे टाइप का दरोगा हूं, ठीक कर दूंगा। मेरे बाप की चौकी नहीं है, हमेशा मेरा बोरिया बिस्तर बंधा रहता है। बहस के दौरान दोनों में विवाद की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी यू-ट्यबर तीनों साथियों को चौकी ले आए। सूचना पर एएसपी रात में ही मौके पर पहुंचे और गहन छानबीन की। इसके बाद चौकी प्रभारी राजेश कुमार दूबे ने यू-ट्यूबर दुर्गाप्रसाद पटेल, दुर्गेश पटेल तथा बादल उर्फ मनीष सिंह के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि चौकी के पास तीन लोगों ने अपने छह साथियों के साथ लाठी-डंडे तथा घातक हथियारों से लैस होकर चार पहिया गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। ये लोग अवैध पेड़ कटवाने व मिट्टी खनन का आरोप लगाकर ब्लैकमेल करते हुए धन उगाही का दबाव बनाने लगे। मना करने पर विरोध में न्यूज चलाने की धमकी दी और हमलावर होकर पुलिस टीम से मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र भोपतपुर पर तैनात आरक्षी राममिलन चौहान बचाव में पहुंचे तो उन्हें भी जातिसूचक गाली दी और पीटा। दरोगा की तहरीर में गंभीर धाराओं में छपिया थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां से तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।
वहीं, तीनों यू-ट्यूबरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच एसपी आकाश तोमर ने आरोपी चौकी प्रभारी व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया तो पुलिस भी सकते में आ गई। एसपी ने ऑडियो में पुलिसकर्मियों की भाषा पर नाराजगी जताई। कहा कि इस तरह से बात नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इससे अब आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रहीं हैं।
पुलिस से विवाद पर यू-ट्यूबर दुर्गा प्रसाद ने एक फोटो वायरल की थी। जिसमें उसकी पीठ पर पिटाई से चोट के निशान थे। हालांकि एएसपी शिवराज ने उस चोट को बनावटी बताया। कहा कि चिकित्सीय परीक्षण में कोई चोट नहीं आई है। बताया कि जांच में पाया गया कि एक आरोपित ने केले के पौधे के तरल लेटेक्स का उपयोग करके नकली चोट बनाने की कोशिश की थी। उसी को वायरल कर पुलिस पर पिटाई का आरोप मढ़ा था मगर जांच में सब खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें