फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। लॉकडाउन के दौरान कॉलेज बंद होने से पढ़ाई को लेकर अवसाद में चल रही बीएड प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी करनैलगंज रणजीत यादव ने बताया कि नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी सृष्टि उर्फ काजल मिश्रा (22) पुत्री महेश कुमार मिश्रा ने घर के अंदर छत में लगे पंखे से फंदे के सहारे आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्रा बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी, कॉलेज बंद होने के कारण पढ़ाई को लेकर अवसाद में थी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए न तो कोचिंग मिल रही थी न ही कॉलेज में क्लास चल रही थी। जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें