फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आजम ने विनीत बन रचाई शादी, कोलकाता में कराया धर्मांतरण

Thu, 07 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता बरुईपुर साउथ निवासी आजम हसन शेख ने खुद को विनीत सिंह बताकर शहर की एक हिंदू युवती से खैराभवानी मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवती को लेकर पश्चिम बंगाल चला गया। वहां उसने युवती का धर्मांतरण कराने के साथ ही गर्भपात भी करा दिया। युवती किसी तरह भागकर गोंडा आ गई। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आजम हसन शेख के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि वर्ष 2017 में शहर में एक शॉपिंग मॉल के उद्घाटन के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। जिसने उस वक्त अपना नाम विनीत सिंह बताया था। आरोप लगाया कि विनीत ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दिसंबर 2017 में खैरा भवानी मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद उसे अपने घर कोलकाता ले गया। जहां पता चला कि वह मुस्लिम है। उसके घर वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धमकी दी गई। मौलवी के पास ले गए। मौलवी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया। यही नहीं, उसका गर्भपात भी करा दिया गया। किसी तरह से वह भागकर गोंडा आई। अब उसे फोन करके निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर आरोपी आजम हसन शेख, अकबर अली, राशिदा, मनुजा व मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस टीम आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें