फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से आजादनगर बाजार की बिजली बाधित

Sun, 18 Oct 2015 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 10 दिनों से आजादनगर बाजार की बत्ती गुल है। बताया जाता है कि बाजार में लगा 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले किन्हीं कारणों से फुंक गया था, जिसे अभी तक पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता नहीं बदलवा पाए हैं। इस कारण बाजार के 100 लोगों के घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे उन्हें अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के अवर अभियंता एसके विश्वकर्मा का कहना है कि वर्कशॉप में 63 केवीए क्षमता का कोई ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उसे बदलने में दिक्कतें आ रही हैं।

तरबगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजादनगर बाजार की बत्ती बीते 10 दिनों से गुल है। यहां लगा 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले फुंक गया था।
विज्ञापन


इससे बाजार के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। जबकि कॉर्पोरेशन ने नियम बना रखा है कि ग्रामीण अंचलों में कोई भी ट्रांसफार्मर अधिकतम 72 घंटे से ज्यादा देर तक नहीं फुंका रह सकता। इसके बावजूद आजादनगर बाजार का ट्रांसफार्मर 10 दिनों से फुंका पड़ा है, जो अभी तक नहीं बदला गया।

अवर अभियंता एसके विश्वकर्मा की मानें तो वर्कशॉप डिवीजन में 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर न उपलब्ध होने के कारण इसे बदला नहीं जा सका है।

जबकि उनकी रोज ही इस मुद्दे पर वर्कशॉप डिवीजन के जेई, एसडीओ व एक्सईएन से बात भी हो रही है। वहीं, एसडीओ वीके सिंह ने बताया कि आजाद नगर बाजार में ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए इसका इस्टीमेट वर्कशॉप डिवीजन को दिया जा चुका है।
विज्ञापन


जैसे ही इस क्षमता का कोई ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में उपलब्ध होता है, फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें