फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में आयुषी, मोनिका व शुभी ने मारी बाजी

Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबो​धित करतीं प्रो. रेखा शर्मा। स्रोत: म
विज्ञापन
गोंडा। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद नशामुक्ति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

पक्ष में 16 और विपक्ष में 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पक्ष में आयुषी शुक्ला ने प्रथम, तस्मिया व अंजलि ने संयुक्त रूप से द्वितीय और कुशल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विपक्ष में मोनिका तिवारी व शुभी संयुक्त रूप से प्रथम, ज्योति सिंह द्वितीय और प्रिशु रावत तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर नशीले पदार्थों के उपयोग और दुरुपयोग के प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ड्रिंकल यादव, अमित द्विवेदी और मायाराम यादव ने निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि युवा खुद नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी और रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें