फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या, मथुरा-विश्वनाथ, तीनों लेंगे एक साथ : तोगड़िया

Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद अगला कदम मथुरा व काशी के विवादित स्थलों पर भव्य मंदिर बनाए जाने को बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 जनवरी से मथुरा व काशी की तैयारी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जिले के झंझरी ब्लाॅक सभागार के पास प्रेसवार्ता के दौरान यह दावा किया।
उन्होंने भाजपा और विहिप से मतभेद होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विहिप हमारी आत्मा है, और चंपतराय अच्छे मित्र हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को भी अपना भाई बताया।
विज्ञापन

कहा कि जिसके नाम के आगे स्वामी लगा हो वह सब लोग तोगड़िया के भाई हैं। अशोक सिंघल, महंत अवेद्यनाथ, कल्याण सिंह जैसी विभूतियों को भारतरत्न दिया जाना चाहिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, गुड्डू वर्मा, भाजपा नेता महेश नारायण तिवारी, ज्ञान मिश्र, वरुण तिवारी, सुनील तिवारी, रमाकांत, शशिकांत, संजय पांडेय आदि रहे।
पूरा हुआ 32 साल पुराना संकल्प

खरगूपुर (गोंडा)। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने खरगूपुर बस स्टॉप परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अक्तूबर 1984 को सरयू का जल लेकर संकल्प लिया गया था, जो 32 साल बाद 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरा हुआ। 496 वर्षों के संघर्ष, कारसेवकों के बलिदान व अथक प्रयास से अयोध्या ही नहीं पूरे भारत का माहौल आज राममय है। राम मंदिर में किसी उद्योगपति का अकेले पैसे नहीं लगा है। आठ करोड़ पांच सौ उनतालीस लाख हिंदुओं के घरों का पैसे लगा है। इस अवसर पर सूरज, देवराज, फूलचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें