फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कबड्डी प्रतियोगिता में अवधराज सिंह महाविद्यालय विजयी

विज्ञापन
अयोध्या में ट्रॉफी के साथ अवधराज सिंह महाविद्यालय के ​खिलाड़ियों की टीम। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में आयोजित अंतरमहाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में अवधराज सिंह महाविद्यालय गोंडा की टीम लगातार दूसरी बार विजेता बनी है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से अंतरमहाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रथम सेमीफाइनल अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय गोंडा व शिव सावित्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या के मध्य खेला गया। कांटे के मुकाबले में फैसला सुपर रेड से हुआ, जिसमें एक अंक से अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय गोंडा की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल राजा देवी बख्श महाविद्यालय गोंडा व देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंबेडकरनगर के मध्य हुआ, जिसमें राजा देवी बख्श महाविद्यालय की टीम विजयी हुई। फाइनल मुकाबला अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय गोंडा व राजा देवी बख्श महाविद्यालय गोंडा के मध्य हुआ। इसमें अवधराज महाविद्यालय की टीम लगातार दूसरी बार विजेता बनी। मुख्य अतिथि कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह, आयोजन सचिव डॉ. मनीष सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक सुरेश सिंह व डॉ. त्रिलोकी यादव रहे। प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह, उपेंद्र शुक्ला, नीतू गुप्ता, कंचनलता, बिंदु यादव, आदित्य, जसवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें