मसकनवा (गोंडा)। क्षेत्र के मां गायत्री नर्सिंग कॉलेज चांदनी चौक की छात्रा शालू, अंतिमा जायसवाल, निहारिका, राखी, लाइबा व रितु बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ऑटो से काॅलेज से घर लौट रही थीं। सनबीम स्कूल मोड़ के पास मनकापुर की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से टकराकर ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में सभी छात्राएं जख्मी हो गईं। निहारिका व राखी को ज्यादा चोटें आई हैं। मसकनवा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि घायल छात्राओं को सीएचसी मनकापुर भेजा गया है।