फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, तैयारी पूरी

Sat, 08 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 रविवार को सिविल लाइंस स्थित रोजवुड इंटर कॉलेज व आवास विकास कॉलाेनी के समीप स्थित एम्स इंटर कॉलेज में होगी। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 1,911 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा नौ के 461, हाईस्कूल के 438, कक्षा 11 के 608 और इंटरमीडिएट के 404 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहली पाली में रोजवुड इंटर कॉलेज में कक्षा दस व एम्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा देंगे। नौवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा रोजवुड इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी।
परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा के बाद शीट जमा हो जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें