फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला अस्पताल में तीमारदार को जमकर पीटा

Tue, 05 Sep 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला अस्पताल में एमसीएच विंग के पास मंगलवार को कुछ लोगों ने एक तीमारदार की जमकर पिटाई कर दी। उमरीबेगमगंज के मुकुंदपुर निवासी महेश सिंह मंगलवार को अपनी अनुज वधु गोल्डी सिंह का उपचार कराने जिला महिला अस्पताल आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद एमसीएच विंग के पास खड़ी कार में दवा रखने गए थे। तभी करीब एक दर्जन लोगों ने घेर लिया और ताल-घूंसे से पिटाई करने लगे। अस्पताल के कर्मचारी व अन्य तीमारदार तमाशबीन बने रहे। हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण किसी ने बीचबचाव की कोशिश नहीं की। अस्पताल के कर्मी बाबादीन ने पुलिस को फोन किया। भीड़ बढ़ने लगी तो हमलावर भाग गए। सभी हमलावर मास्क पहने थे। महेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की रिकार्डिंग के साथ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें