फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों ने मुख्य सचिव व डीजीपी का फूंका पुतला

Tue, 05 Sep 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कचहरी में मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला फूंकते अ​धिवक्ता। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर मंडल मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला जलाकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कचहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला जलाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना अलोकतांत्रिक व अमानवीय है। सरकार ने दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर अविलंब गिरफ्तारी नहीं की तो छह सितंबर को भी आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों के आंदोलन से न्यायिक कार्य समेत बैनामा रजिस्ट्री, नोटरी व बैंकिंग कार्य भी ठप रहे। इस मौके पर जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल, संतोष पांडेय, रवि चंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, अजेय विक्रम सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, संतोषी लाल तिवारी, श्रीकांत पांडेय, विनय मिश्र, सुनील पांडेय आदि उपस्थित रहे।
तरबगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस की चौकसी के चलते पुतला दहन नहीं हो सका। प्रदर्शन में पवन सिंह, रवींद्रनाथ पांडेय, अखिलेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे। मनकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी वर्मा व महामंत्री शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर पुतला फूंका। पुलिस व प्रशासनिक टीम अधिवक्ताओं को रोकने में नाकाम रही। पीएस पांडेय, अवधेश मिश्र, श्यामलाल शुक्ल, भानु प्रताप मिश्र, केके सिंह, केजी मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें