फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाजिरी 40 की, काम कर रहे थे चार मजदूर

Wed, 07 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हलधरमऊ विकासखंड की निंदूरा ग्राम पंचायत में खामियां मिलने पर कार्रवाई शुरू हुई है। बीडीओ राजेंद्र यादव ने तालाब खुदाई, पंचायत भवन निर्माण व आरआरसी सेंटर के निर्माण में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी कीर्ति मौर्या व रोजगार सेवक हरमेन खान से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि निंदूरा में कसनी व ईदगाह तालाब की खुदाई का काम चल रहा है। मौके पर तालाब खुदाई में 40-40 श्रमिकों के मास्टर रोल भरे गये है। जबकि मौके पर जांच के दौरान कसनी तालाब में 40 के बजाय चार श्रमिक ही काम करते पाये गये। वहीं ईदगाह में काम बंद मिला। इसके अलावा पंचायत भवन एवं आरआरसी का निर्माण मानक विहीन होता पाया गया। काम भी काफी दिनों से बंद पड़ा है। जो काम हुआ भी है वह मानक विहीन कर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। ऐसे स्थिति पर बीडीओ ने नाराजगी जगाई।
विज्ञापन

मामले में बीडीओ ने सचिव व रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि लापरवाही पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें