फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में आत्मदाह का प्रयास

Sat, 19 Dec 2015 10:48 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मुकदमा दर्ज किये जाने से नाराज युवक ने अपने तीन बच्चों के साथ उतरौला तहसील परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। तहसील में मौजूद वकीलों तथा कर्मचारियों ने युवक को बच्चों समेत आत्मदाह करने से बचा लिया। पुलिस युवक व उसके बच्चों को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।
विज्ञापन


शनिवार को उतरौला तहसील परिसर में अपने तीन बच्चों के साथ आत्मदाह करने पहुंचे ग्राम हारेकिशना निवासी चांदबाबू पुत्र अली अहमद ने करीब दो बजे अपने तथा बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

परिसर में मौजूद वकीलों तथा तहसील कर्मियों ने चांदबाबू व उसके बच्चों को आत्मदाह करने से रोक लिया तथा पेट्रोल का डिब्बा व माचिस छीन लिया।

चांदबाबू ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। चांदबाबू का आरोप है कि वह घर पर भी नहीं था, इसके बावजूद उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया।
विज्ञापन


चांदबाबू ने गांव के प्रधान व उनके सहयोगियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। चांदबाबू का कहना है कि उसे धनबल के जोर पर तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे उतरौला कोतवाल राज कुमार यादव ने बताया कि चांदबाबू व उनके बच्चों को समझा-बुझाकर कोतवाली में लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें