बालपुर। बालपुर निवासी सुधीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह परसपुर रोड पर फतेहपुर स्थित पंचर की दुकान में काम करते हैं। बुधवार रात नौ बजे विक्कू सिंह, मंटू और अंकित सिंह बाइक में हवा भरवाने पहुंचे। हवा भरने के बाद रुपये मांगने पर तीनों नाराज हो गए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर यूपी 112 की पुलिस टीम पहुंची और सुधीर को अस्पताल भेजा। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)