फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला, एक गंभीर

Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। भूमि विवाद को लेकर दामाद ने भाई व एक अन्य के साथ चचेरे ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमले में चचेरे ससुर राम किशोर उर्फ बल्ली (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

इटियाथोक के बकठोरवा गांव के रहने वाले राम किशोर उर्फ बल्ली और भाई हरिश्चंद्र के बीच भूमि विवाद का मामला पहले से चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम घर के पीछे राम किशोर उर्फ बल्ली मौजूद थे। रामकिशोर ने बताया कि तभी भाई हरिश्चंद्र के दामाद अमित व भाई सूरज चौबे के साथ एक अन्य ने राम किशोर के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और घर के सामने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, बल्कि बगल में खड़ी दूसरी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में राम किशोर उर्फ बल्ली की पत्नी भी घायल हुईं हैं। इटियाथोक पुलिस ने भीड़ को हटाया और गंभीर रूप से घायल राम किशोर को गोंडा मेडिकल कालेज भेजा।
प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक शेषमणि पांडेय ने बताया दोनों परिवार के बीच भूमि विवाद को विवाद को लेकर दोनों परिवार के बीच मारपीट हुई है। एक बाइक जलाई गई है। हालांकि पुलिस ने मौके पर गोली चलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें