फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध आरा मशीनों पर छापा मारने गई टीम पर हमला, सिपाही की फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
गोंडा के कौड़िया क्षेत्र में अवैध आरामशीन उखाड़ती वन विभाग की टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आर्यनगर के एक अवैध आरा मशीन पर पुलिस ने छापा मारा तो अवैध आरामशीन के संचालक और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। हमलावरों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और गाड़ी भी तोड़ दी। मामले में थाना कौड़िया में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को क्षेत्र में संचालित चार आरा मशीनों पर छापा मारा। छापे के दौरान आर्यनगर में एक, पठान पुरवा में एक, मल्लापुर पर एक व ईंट भट्ठे के समीप एक आरा मशीन अवैैध संचालित पाई गई।
जिसपर टीम ने चारों अवैध आरा मशीनों को उखाड़ लिया गया। इसके बाद टीम आर्यनगर में ही स्थित एक आरा मशीन पर पहुंची तो वह भी अवैध संचालित मिली। जब टीम ने अवैध आरामशीन को उखाड़ने का प्रयास किया तो अवैध आरामशीन के संचालक और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हमले की सूचना पर थाना कौड़िया से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो गए।
इसके बाद टीम ने यहां से भी अवैध आरा मशीन को उखाड़ लिया। वन रेंजर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना कौड़िया में हमलवरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें