फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एटीएस करनैलगंज ने हरिहरपुर को दी मात

Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
माधोपुर। नरायनपुर कलां गांव में बुधवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन पांच दिलचस्प मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में एटीएस करनैलगंज ने हरिहरपुर को मात देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में परसपुर की टीम ने कटरा बाजार को पछाड़ दिया। तीसरे मुकाबले में मथुरा दबंग ने डफाली पुरवा को हराया। चौथे रोमांचक खेल में मथुरा टाइगर ने चंदईपुर को पराजित किया, जबकि पांचवें और अंतिम मुकाबले में टेपरा टाइगर ने बेगगमपुर को शिकस्त दी।
फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ करणी सेना बहराइच के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु सिंह राणा व समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह निक्की ने किया। आयोजक सत्यम सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट गांव की शान है और लगातार 22 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें