फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल स्कूल में आवासीय शिक्षा पाएंगे श्रमिकों के बच्चे

विज्ञापन
फोटो-22-गोंडा के मनकापुर में अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करतीं सचिव। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने शनिवार को श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीडीओ गौरव कुमार के साथ मनकापुर के सिसवा में बन रहे अटल आवासीय स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय से स्कूल का निर्माण पूरा कराएं। नवोदय स्कूलों की तर्ज पर श्रमिकों के बच्चों को सरकार नि:शुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराएगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है, निर्माण पूरा होते ही संचालन कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था व कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं कि आगामी सत्र से कक्षाएं प्रारंभ होनी है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अटल आवास विद्यालय सीबीएसई पैटर्न से संचालित होगा। सीबीएसई संबद्धता के लिए सभी मानकों का पूरा होना आवश्यक है। इस मौके पर सचिव व सीडीओ ने अटल आवासीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें