फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल तेजी से चल रहा है। पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले सामने आ चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों कर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित करने को कहा है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में वजीरगंज निवासी एक युवती का जन्म प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया गया। सीएमएस ने संबंधित युवती के खिलाफ स्थानीय कोतवाली नगर में शिकायत करने की बात कही। महिला अस्पताल में जन्म मृत्यु पंजीकरण का पटल देख रहे राजू गुप्ता की सजगता से करीब 10 अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पकड़े जा चुके हैं। राजू गुप्ता ने बताया कि उनके पास सुधार व संसोधन के लिए आने वाले जन्म प्रमाण-पत्रों का गहनता से जांच किया जाता है। पोर्टल पर रिकार्ड न मिलने पर इसकी सूचना अस्पताल के सीएमएस को दी जाती है, जिस पर सीएमएस स्थानीय कोतवाली नगर में फर्जीवाड़ा की सूचना दर्ज कराती हैं।
ऑनलाइन सिस्टम में सेंधमारी कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वालों का शिकंजा कसे जाने के लिए टीम गठित की जा रही है। एआरओ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के निर्देेश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीम लोकवाणी व जनसेवा केंद्रों पर छापा मारकर निरीक्षण करेगी। फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें