फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे के सहायक मंडल अभियंता हटाए गए

Sat, 21 Sep 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे ने गाेंडा में तैनात सहायक मंडल अभियंता (पूर्वी) प्रियांजुल शुक्ल को हटा दिया है। फिलहाल उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है। इस फेरबदल की वजह बीते 18 जुलाई को मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की दुर्घटना को माना जा रहा है। सीआरएस जांच रिपोर्ट जारी होने पर कई बड़ों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने शुक्रवार को गोंडा रेलवे परिक्षेत्र के सहायक मंडल अभियंता (पूर्वी) प्रियांजुल शुक्ल को हटाकर बड़ा संकेत दिया है। उनके स्थान पर सीतापुर के सहायक मंडल अभियंता विजयंक गर्ग को गोंडा में तैनाती दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर किया है।
हादसे को लेकर रेलवे की आंतरिक जांच रिपोर्ट में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की भूमिका पर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद सीआरएस जांच के चलते अभी कार्रवाई थमी थी। इसी बीच बीते दिनों कीमैन की बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी गई, जबकि कीमैन ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी की जानकारी हादसे के चार दिन पहले ही दी थी। हादसे से कुछ देर पहले भी आगाह किया था। इसके बावजूद उसी को बर्खास्त कर दिया गया। इससे रेलवे कर्मचारी यूनियन में आक्रोश व्याप्त है। इसी के बाद रेलवे के सहायक मंडल अभियंता को हटा दिया गया।
विज्ञापन

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कुंवर विकास सिंह ने कहा कि गोंडा रेलवे के सहायक मंडल अभियंता प्रियांजुल शुक्ल कहीं भी जाएं, वह कीमैन आसने के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मेंस कांग्रेस उनसे जवाब मांगती रहेगी कि कैसे गलत तरीके से आसने को बर्खास्त किया गया। इस तरह कार्रवाई पर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। फिलहाल यह कार्रवाई हादसे के चलते होनी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें