फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा में 25 करोड़ से बनेगा  आश्रम पद्धति स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाोंंडा। मनकापुर में गरीब परिवार की बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के सिसवा गांव में समाज कल्याण विभाग राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का निर्माण कराएगा। रविवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री ने जिले के सांसद व गौरा विधायक संग चयनित जमीन पर भूमिपूजन कर विद्यालय निर्माण का शिलान्यास किया। इस स्कूल के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन





ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के बेटियों को इंटरमीडिएट तक की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज कल्याण विभाग पूरे प्रदेश मे राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों का संचालन कर रहा है। जिले में मुख्यालय समेत विशंभरपुर व करनैलगंज में पहले से तीन राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल संचालित हो रहे हैं।



पिछले वर्ष प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मनकापुर में वनटांगिया गांव के अपने दौरे के समय जिले में एक और राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। लेकिन स्वीकृति मिलने के बावजूद जिला प्रशासन इस स्कूल के निर्माण के लिए जमीन नहीं उपलब्ध करा सका था। काफी मेहनत के बाद प्रशासन ने मनकापुर के सिसवा गांव में पांच हेक्टेयर जमीन का चयन किया है।
विज्ञापन




रविवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने जिले के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व गौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रभात वर्मा के संग मिलकर चयनित जमीन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया और विद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि जो बालिकाएं पैसे के अभाव में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद पढ़ाई छोड़ देती थी इस विद्यालय के निर्माण से बाद अब वह भी अपनी आगे की पढ़ाई कर सकेंगी।



इस स्कूल में बालिकाओं को इंटरमीडिएट तक की निशुल्क शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने भी इस विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री के अथक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है।


जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस स्कूल में 490 बालिकाओं के पढ़ने व रहने की सुविधा होगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, कमलेश पांडेय, ग्राम प्रधान धुसवा चंद्रमणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में स्थान साथ लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार शुक्ल ने किया। 


प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने रविवार को राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के शिलान्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत धुसवा चांद व सिसवा में पक्की सड़क बनाए जाने का ऐलान भी किया। इसके अलावा मंत्री ने धुसवा व सिसवा गांव के जोड़ने के लिए मनवर नदी पर एक पुल बनवाने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस घोषणा पर मंत्री को धन्यवाद दिया। ग्राम पंचायत धुसवा के ग्राम प्रधान चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस पुल के निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें