लखनऊ में गोंडा की बॉडी बिल्डर अस्मिता सिंह को सम्मानित करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अमर उजाला की ओर से गर्ल्स स्पोर्ट्स भूले-बिसरे खेल 2024 का आयोजन हुआ। जिले के दुर्जनपुर घाट की अस्मिता सिंह को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अस्मिता ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस रीजन चुनीं गईं थीं। जिन्होंने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
देवीपाटन मंडल का पूरे रीजन में नाम रोशन करने वाली अस्मिता सिंह को कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मानित किया। अस्मिता सिंह ने सम्मान मिलने के बाद गोंडा कार्यालय में पहुंचकर अनुभव साझा किए। कहा कि यह गौरव की बात है कि अमर उजाला से सम्मान मिला। कहा कि बेटियों की तरक्की के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बेटियों का शामिल होना बड़ी बात थी, उन्हें अवसर मिला। जिस तरह अमर उजाला ने उन्हें प्रेरित किया है, उससे अन्य बेटियां भी उत्साहित हैं। अस्मिता के पिता अंजनी कुमार सिंह ने भी बेटी के सम्मान पर खुशी जताई।