गोंडा। वजीरगंज के दुर्जनपुर घाट निवासी अस्मिता सिंह ने मिस रीजन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में खिताब हासिल कर गोंडा का नाम रोशन किया है। अस्मिता ने बताया कि गत दिनों लखीमपुर खीरी में आयोजित लखनऊ जोन की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने हिस्सा लिया। जेसीआई के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के कई वर्गों में प्रतिभागी शामिल हुए। अस्मिता को बेस्ट वुमन फिजिक खिताब से नवाजा गया। इस सफलता पर परिजनों समेत अन्य लोगों ने अस्मिता को बधाई दी है।