गोंडा। डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम व तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अवनीश त्रिपाठी को एसडीएम मनकापुर, राजीव मोहन सक्सेना को एसडीएम तरबगंज, अशोक कुमार गुप्ता को एसडीएम सदर बनाया गया है। एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) पद के साथ ही उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर के पद का प्रभार भी सौंपा गया है। यशवंत कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा बनाया गया है। तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार को तहसीलदार गोंडा के पद के साथ ही तहसीलदार न्यायिक के पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। अल्पिका वर्मा को तहसीलदार करनैलगंज बनाया गया है। (संवाद)