रुपईडीह (गोंडा)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही यात्रा कर कौड़िया के भरथा इटहिया गांव निवासी आशीष तिवारी बुधवार को दोपहर बाद कस्बा आर्यनगर पहुंचे। समाजसेवी अभिषेक तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
शिवभक्त आशीष ने बताया कि करीब 600 किमी की दूरी पैदल तय की। प्रतिदिन औसतन 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करता था। शिव की शक्ति ने हमें यह साहसिक यात्रा करने के लिए शक्ति दी। पैदल चलना, बारिश, धूप, सड़कों की कठिनाइयों को पार करना, सब कुछ भोलेनाथ के चरणों में समर्पित है। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।