फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति में सम्मानित की गई आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद की नोडल अधिकारी/विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन माला श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही निरीक्षण भी किया गया। नोडल अधिकारी ने सबसे पहले विकास खंड झंझरी के प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केन्द्र व पंचायत भवन का उद्घाटन, स्कूली बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक व ड्रेस वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता व सशक्तीकरण हेतु अनके कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं कि जिससे वे आत्म निर्भर बन सकें। ग्राम कपूरपुर में चलाए जा रहे आनन्द महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुखातिब होकर उन्होंने उनसे उनके अनुभवों व किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने उनसे कहा कि उनकी ओर से गांव की महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे लोग गांव की महिलाओं व बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई, पशु पालन, मोमबत्ती बनाना व अचार बनाने का कार्य सिखा सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान कके तहत ही झंझरी ब्लाक प्रशिक्षण सभागार में स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें लैंगिक समानता लैंगिक उत्पीड़न तथा महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें