फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई में कलाकारों ने बांधा समां

Fri, 02 Jan 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 आईटीआई मनकापुर में नवोत्सव पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - संवाद 
विज्ञापन
मनकापुर। आईटीआई परिसर में बृहस्पतिवार शाम आईटीआई नवोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारी क्लब, आईटीआई सांस्कृतिक एवं खेल परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संयंत्र प्रमुख सुधीर कुमार ने दीप जलाकर किया। मथुरा और वृंदावन से आए कलाकार पवन शर्मा, अर्जुन सिंह और विशाल गौतम ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने फूलों की होली, लट्ठमार होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुति देकर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। हिंदी फिल्मों के मधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। मंच संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित लकी ड्रा में आकर्षक उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. सुनीता रानी, विनय मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, वीके पांडेय, प्रमोद चौधरी, उमेश चंद्रा, राजेंद्र प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें