पोर्टरगंज में चल रहे स्व. इंद्रासन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गुरुवार को एआरएस इलेवन की टीम ने पीके इलेवन पीएसी को 69 रनों से हरा कर जीत लिया।
पीके इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एआरएस इलेवन के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में 144 रन बनाए। जिसमें विकास ने 44, आसिफ ने 32 रनों की शानदार पारी खेली।
जवाब में उतरे पीके इलेवन पीएसी के खिलाड़ी 75 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह पीके इलेवन टीम को एआरएस इलेवन टीम ने 69 रनों से हरा इंद्रासन मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी कब्जा जमा लिया।
टूर्नामेंट मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पल्टूराम ने शानदार बल्लेबाजी के लिए 44 रन व दो विकेट लेने वाले विकास तिवारी को शील्ड देकर सम्मानित किया।
उपविजेता टीम को भारतीय टीम लायर्स एसोसिएट के खिलाड़ी विवेक पांडेय ने सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्का मारने वाले खिलाड़ी अनुज को प्रभु सिंह ट्रॉफी व चौका मारने वाले डॉ. सुमंत को देव सिंह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।