फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार कर 117 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-28-गोंडा में विभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामार कर विभिन्न मामलों के 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों के आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को विशेष अभियान के तहत वारंटी, गैंगस्टर, वांछित, जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए थे। गैर जमानती वारंट में कुल 81 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें थाना कोतवाली नगर पुलिस ने छह, कोतवाली देहात ने तीन, खरगूपुर ने दो, इटियाथोक ने सात, छपिया ने एक, खोड़ारे ने छह, धानेपुर ने छह, मोतीगंज ने तीन, मनकापुर ने तीन, तरगबजं ने पांच, नवाबगंज ने एक, वजीरगंज ने दो, परसपुर ने सात, उमरीबेगमगंज ने छह, करनैलगंज ने छह, कटराबाजार ने 13, कौड़िया ने चार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
कटरा बाजार पुलिस ने मुकदमे के 12 वांछित अभियुक्तों को पकड़ा है। विभिन्न मामलों में शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 14 व्यक्तियों का चालान न्यायालय किया गया। इनको भारी मुचलके से पाबंद कराया गया। एसपी ने बताया कि पिछले 12 घंटे में कुल 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें