फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए 16 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 07 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में पंजीकरण पूरा करवा लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कक्षा नौ एवं 11 के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित है। कक्षा 10 व 12 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन की प्रगति अपेक्षा से काफी धीमी है।
परिषद की ओर से निर्धारित अंतिम तिथियों में किसी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सभी विद्यालय समय सीमा के भीतर पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। जिनका पंजीकरण नहीं पूरा होगा उन विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें