फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हड़ताल का समर्थन करने पर एपीओ कार्यमुक्त, मानदेय पर रोक

Thu, 26 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल का समर्थन कर वीबी-जी रामजी का काम करने से इन्कार करना इटियाथोक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) गिरिजेश कुमार पांडेय को भारी पड़ गया। बीडीओ ने उन्हें विकासखंड से कार्यमुक्त कर जिला मुख्यालय पर योगदान देने का निर्देश दिया है। अग्रिम आदेश तक उनसे योजना का काम नहीं लिया जाएगा और मानदेय भुगतान पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

बीडीओ के 24 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, 23 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एपीओ ने हड़ताल का समर्थन करते हुए काम करने से इन्कार किया था। उन पर कार्यों के पर्यवेक्षण में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का भी आरोप है। गिरिजेश पांडेय ने आरोपों को निराधार बताया है।
उधर, रुपईडीह में रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों के कार्य बहिष्कार को प्रधान संघ ने भी समर्थन दिया है। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, वीबी-जी रामजी से जुड़े 106 गांवों में से 103 में काम ठप हैं। करीब दो साल से मानदेय बकाया होने और मांगें पूरी होने तक काम शुरू नहीं कराने की बात कही गई है। हड़ताल से श्रमिकों को न काम मिल रहा है और न हाजिरी दर्ज हो रही है। श्रम एवं रोजगार उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि व्यवस्था सुचारु करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें