फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद व्यवसायी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। खाद व्यवसायी आनंद पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल अरविंद यादव ने बताया कि आरोपी चंद्रमणि शुक्ला उर्फ राजन निवासी इंदईक पुरवा, रुद्रगढ़ नौसी को मंगलवार को बग्गी रोड स्थित नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले सोमवार को इसी गांव के अनुपम उर्फ अनूप और उदयभान शुक्ला को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी चंद्रमणि को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आनंद की मौत अत्याधिक खून बहने से हुई। उनके शरीर पर कई गहरे घाव मिले, जिनसे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी जान चली गई।


यह था मामला
बेलहरी गांव निवासी खाद व्यवसायी आनंद पांडेय अपने भांजे सत्य प्रकाश का विवाद सुलझाने रविवार रात न्यू मेडी लाइफ अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर (बग्गी रोड) पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई थी। हमले में सत्य प्रकाश निवासी पिपरा भिटौरा (मोतीगंज) भी घायल हो गए।
विज्ञापन



अस्पताल में सन्नाटा, पुलिस तैनात
घटना के बाद अस्पताल में मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी मरीज भर्ती नहीं मिला। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डाॅ. तरन्नुम ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन मरीज भर्ती नहीं हैं। कोतवाल ने बताया कि अस्पताल में एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें