फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निबंध में अन्नू, पोस्टर में जाह्नवी व रंगाेली में खुशी ने मारी बाजी

Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत स्कूलों में कराई गई प्रतियोगिताओं के मेधावियों को शनिवार को तरबगंज तहसील में डीएम ने सम्मानित किया। निबंध में अन्नू, पोस्टर में जाह्नवी व रंगाेली में खुशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक को मतदान की प्रक्रिया सिखाई जाए, उसका महत्व बताकर मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने इसे एसआईआर मॉडल बताते हुए कहा कि यही मॉडल मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में ब्रांड एंबेसडर की तरह कार्य करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
निबंध प्रतियोगिता में एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर की अन्नू मोदनवाल, उमरी बेगमगंज के सुभाष इंटर कॉलेज की निधि तिवारी, महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज की ज्योति मिश्रा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज की जाह्नवी पांडेय व रंगोली में खुशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम विश्वमित्र सिंह, तहसीलदार आशुतोष पांडेय, जितेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें