अमेरिकी कंपनी कराएगी अन्मय का इलाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे सुल्तानपुर जिले के अन्मय सिंह के लिए शनिवार का दिन किसी सौगात से कम नहीं रहा। अमेरिका की एक दवा कंपनी ने जिन सौ बच्चों को इस बीमारी से उनकी जान बचाने के लिए निशुल्क इंजेक्शन का प्रस्ताव दिया है, उसमें अन्मय का नाम शामिल किया है। इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सुल्तानपुर निवासी अन्यम सिंह इस दुर्लभ बीमार से जूझ रहे हैं। इलाज का खर्चा महंगा होने के कारण सोशल मीडिया पर भी अपील की गई। इसी क्रम में शनिवार को अन्मय की मां अंकिता सिंह शनिवार को सहायता के लिए विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह के साथ सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंचीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपील की।
अमेरिका की दवा कंपनी की तरफ से अन्मय को बचाने के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन देने का प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव के बाद बृज भूषण शरण सिंह और अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने इसे दैवीय कृपा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों को तोहफा बताया है।
बता दें कि इससे पूर्व अन्मय के इलाज के लिए सोशल मीडिया से चंदा लगा कर लोग साढ़े तीन करोड़ से अधिक रुपये की धनराशि जमा कर चुके थे। जबकि, इलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है।