फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियां बढ़ीं, डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
गोंडा के खिरया गांव में डेंगू मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में एक बार फिर डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को एक शिक्षक की जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, जिसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। वहीं, चिकनगुनिया संक्रमण से पीड़ित दो लोग चिकित्सीय निगरानी में रह रहे हैं। डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य टीमें सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में 130 लोगों को डेंगू, जेई व एईएस का दंश झेलना पड़ा, जिसमें से चार लोगों की जान चली गई थी। वजीरगंज के खिरिया निवासी शिक्षक अनुराग सिंह वाराणसी के एक महाविद्यालय में कार्यरत थे, कई दिनों से बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में सैंपल दिया। जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मलेरिया निरीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र मिश्र, भवानी प्रसाद तिवारी व हसन ने मरीज के घर के आस-पास डेंगू के लार्वा की जांच कर दवाओं का छिड़काव करवाया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसजेडए जैदी ने बताया कि डेंगू को लेकर टीमें बनाई गई हैं। घर-घर जाकर लार्वा की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग, नगर विकास, कृषि एवं सिंचाई विभाग, पंचायती राज और पशु पालन विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार और पेट में दर्द।
- उल्टी होना, दस्त व काला मल।
- फेफड़ों में निमोनिया, पानी भरना।
- सिर में दर्द, आंखों में दर्द होना।
- लिवर में सूजन, रक्तचाप कम होना।
- खून का स्राव, मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द
- तेजी से प्लेटलेट्स का कम हो जाना।
डेंगू से बीमार होने की स्थित में करें खानपान
- पपीता, कीवी, अनार, केला, सेब खाएं।
- सेब का जूस, नारियल का पानी पिएं।
- खिचड़ी और दलिया का सेवन करें।
- भोजन में दाल, सलाद, चपाती खाएं।
- थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें।
डेंगू प्रभावित जिला होने के कारण पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। डेंगू संभावित इलाकों में साफ-सफाई व छिड़काव कराया गया है। मरीजों के घर जाकर स्वास्थ्य टीमों ने आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की है। डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें