गोंडा। हारीपुर स्थित एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 31वें राज्य स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन का समापन शनिवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में फातिमा स्कूल ऑफ नर्सिंग लखनऊ की अंजलि राजभर व हर्षिता खन्ना के ग्रुप को प्रथम स्थान मिला। दो दिवसीय आयोजन में शनिवार को शिक्षा, खेल व संस्कृति को लेकर हुए विभिन्न आयोजनों में 50 नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुरुष ऊंची कूद प्रतियोगिता में जीएमसी कॉलेज बदायूं के रमेश को पहला स्थान मिला। 100 मीटर महिला दौड़ में कमांड हॉस्पिटल लखनऊ की रिया सिंह अव्वल रहीं। लंबी कूद में राजकीय नर्सिंग कॉलेज अंबेडकरनगर के रितेश यादव को पहला स्थान मिला। (संवाद)
एड्स से बचाव का ज्ञान, बचाएगा जान
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एड्स से बचाव की जानकारी दी गई। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने विद्यार्थियों से कहा कि एड्स को लेकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। (संवाद)