फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अनीता राज बनीं गोंडा की जिला जज

Thu, 06 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एटा के परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश अनीता राज को गोंडा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नम्रता अग्रवाल को महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट गोंडा के पद पर तैनाती दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी सूची के मुताबिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट के पद पर तैनात सर्वजीत कुमार सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट सूर्यप्रकाश सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजबहादुर रामदेव यादव को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट गोंडा बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें