फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया पशु तस्कर।
विज्ञापन
नवाबगंज/गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौखड़िया पुल के पास मंगलवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के शेखपुरा जफर निवासी दद्दन के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके साथी व गांव निवासी फारुख को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त पिकअप और एक लाख 27 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गोंडा के अलावा बस्ती व अयोध्या में भी कई मामले दर्ज हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले में मवेशी चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय की निगरानी में चार टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार रात एसओजी/सर्विलांस और नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर चौखड़िया पुल की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें