फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार्रवाई न होने से नाराज युवक टाॅवर पर चढ़ा

Tue, 02 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
पसका/परसपुर। छप्पर में आग लगाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज एक युवक मंगलवार को मिझौरा में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। जानकारी मिलने पर सीओ करनैलगंज अभिषेक दावाच्या व थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने मोबाइल पर युवक से बात की। करीब एक घंटे बाद वह नीचे उतरा।
विज्ञापन

बहुवन मदार माझा निवासी राहुल यादव ने बताया कि जब उसके परिवार के लोग खेत में बोरिंग कर रहे थे, तब बमबम पुरवा निवासी एक व्यक्ति ने उसके छप्पर में आग लगा दी थी। इससे वहां रखा करीब 10 लाख रुपये का टेंट का सामान जल गया। उसने शाहपुर चौकी पर इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ ने उचित कार्रवाई देकर आश्वासन दिया। इसके बाद युवक नीचे उतरा। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सीओ के साथ युवक के गांव में जाकर मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें