फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिश्ता टूटने से नाराज दबंगों ने घर घुसकर पीटा, पांच पर केस

Mon, 26 May 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। रिश्ता तोड़ने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर युवती की पिटाई कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पिटाई से बेसुध हुई युवती को बेलसर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि बेटी के रिश्ते के लिए ऐली परसौली दौलतपुरवा निवासी विंध्या यादव से उनकी बात चल रही थी। मगर बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस पर विंध्य व उनके बेटे बब्बन, भीम व उनके बेटे मनजीत यादव और काली यादव सोमवार सुबह घर में घुस आए। बेटी से गाली-गलौज के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों की पिटाई से बेटी बेसुध हो गई। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
जायमाल के दौरान विवाद, तीन हिरासत में

बभनान (गोंडा)। शादी में जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। छपिया थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दीपक कुमार, मंशाराम व रोहन निवासी हथियागढ़ को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें