फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से नाराज दबंगों ने किया हमला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। नवनिर्मित दीवार गिराने के मामले में पुलिसिया कार्यवाही से नाराज दबंगो ने शनिवार की रात पीड़िता के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओ में महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनसकिया शिवरतन सिंह गांव के मजरे तिवारी पुरवा निवासिनी आशा पत्नी राम कुबेर ने रविवार को पुलिस दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को उसके बैठका के नवनिर्मित दीवार को ढहा देने के मामले में गांव के ही एक महिला समेत दस लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया था। जिससे नाराज आरोपियों ने शनिवार की रात लालाराम, श्रीराम, जनकराम, जसवंत, रामरंग, इन्द्र देव उर्फ कप्तान, केदार नाथ व रमावती ने घर पर धावा बोल दिया।
उस समय बरामदे में सो रहे पति का गला दबाकर जबरन घर का दरवाजा खुलवा लिया। दबंगो ने अभद्रता करते हुए पीड़िता के घर में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल मनीष जाट ने बताया है कि आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं के रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें