गोंडा के कलेक्ट्रेट परसिर में डीएम डॉ. नितिन बंसल को ज्ञापन देते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : GONDA
गोंडा। प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज भाजपा पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. नितन बंसल को सौंपा। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी के अमर्यादित आचरण, अभद्र भाषा, अमर्यादित टिप्पणी ने लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं को आरोपित किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर आसीन नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करके प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। इसी से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, शेष नारायण मिश्रा, सूर्य नारायण तिवारी, राजा बाबू गुप्ता, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, अनिल पासवान, केके श्रीवास्तव, संदीप पांडे, विनय शर्मा, दीपक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, वंदना गुप्ता, सोनी सिंह, बीना श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।