फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या

Fri, 26 Jul 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। ग्राम रमगढ़िया के देव प्रकाश तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के दिलीप कुमार, राम मुनीजर व दुरपता से कोटेदारी की रंजिश चल रही है। उनकी पत्नी प्रमिला तिवारी (40) बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थीं। जहां पहले से घात लगाकर बैठे राम मुनीजर, दिलीप कुमार व दुरपता ने गला घोंटकर प्रमिला को मरणासन्न कर दिया। इन लोगों को खेत से निकलते हुए गांव के कई लोगों ने देखा। काफी खोजबीन के बाद गन्ने के खेत में प्रमिला गंभीर हालत में पड़ी मिलीं। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें